प्रयागराज, अप्रैल 24 -- गायत्री परिवार ट्रस्ट गायत्री शक्तिपीठ, मीरापुर की ओर से शुक्रवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ से पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई। पीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राम आसरे यादव की अगुवाई में मीरापुर स्थित शक्तिपीठ के परिसर से निकली यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। यात्रा हरि मंदिर, मां ललिता देवी मंदिर से होकर बरगद घाट पहुंची। जहां विधि विधान के साथ कलश पूजन किया गया। महिलाएं कलश में यमुना का जल भरकर वापस शक्तिपीठ परिसर पहुंचीं। परिसर में तीन घंटे तक महायज्ञ के साथ दीक्षा संस्कार हुआ। यज्ञ मुकेश चंद्र यादव ने कराया। शाम को परिसर में 11 हजार दीप महायज्ञ हुआ। आयोजन में राजेश श्रीवास्तव, निधि, मंजुला श्रीवास्तव, राजकुमार, सुरेश वर्मा, रेनु त्रिपाठी राम वचन यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.