प्रयागराज, मई 28 -- श्री हनुमान सेवा समिति बरगद घाट, मीरापुर की ओर से 29 मई को हनुमान मंदिर के परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कथा से पहले गुरुवार को भव्यता के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा संयोजक अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में घाट पर विधि विधान से यात्रा का पूजन-अर्चन किया गया। हनुमान मंदिर से निकली यात्रा ललिता देवी मंदिर सब्जी मंडी, तिकोनिया पार्क, 60 फीट रोड से होते हुए वापस मंदिर परिसर पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में 501 कलश के साथ महिलाएं शामिल हुईं तो डीजे, बैंड व ढोल-नगाड़ा की धुन जनमानस को मंत्रमुग्ध करती रही। समिति के देवेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि अयोध्या धाम के आचार्य पुनीत की भागवत कथा 29 मई से चार जून तक मंदिर परिसर में शाम पा...