लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल मंगलवार को संत रविदास एवं डॉ. बीआर अम्बेडकर सेवा संस्थान गोला में समारोह होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। इसके पश्चात सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रभात फेरी, माल्यार्पण एवं बुद्ध वंदना आयोजित की जाएगी। वहीं सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमन गिरि मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (शाखा तहसील गोला), सेंट्रल बार एसोसिएशन गोला, शिक्षक संघ एवं बामसेफ इकाई लखीमपुर-खीरी का सहयोग रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...