प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिंधी समाज व झूलेलाल मेला समिति की ओर से सिंधी धर्मशाला हिम्मतगंज में आयोजित भगवान झूलेलाल जयंती समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिंधी धर्मशाला से शुरू हुई शोभा यात्रा खुल्दाबाद गुरुद्वारा, नखास कोहना, कोतवाली, बहादुरगंज, कोठापार्चा, बाई का बाग, अलोपीबाग होते हुए किला घाट पहुंची। इस अवसर पर कलाकारों ने भगवान झूलेलाल पर केंद्रित संगीतमय भजन और नृत्य की प्रस्तुति की। भक्तों ने कलश को संगम में विधिविधान से प्रवाहित किया। संयोजन विजय पुर्सवानी ने किया। इस मौके पर वासुदेव केसवानी, परशुराम, बलराम बजाज, तुषार आहूजा, अनिमेष लखमानी, कन्हैया राय चंदानी, भारत हीरानी, हरीश लखमानी, सुंदर सुहाला, शालू बजाज, प्रतीक हेमराजनी, दिनेश राजपूत,वासुदेव बलेचा, श...