रांची, मार्च 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री सनातन महापंचायत की महारामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब सभागार में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शहर के सभी अखाड़ों, आयोजन समितियों और रामभक्तों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर इस वर्ष की शोभायात्रा को भव्य बनाया जाएगा। संगठन की मुख्य संरक्षक डॉ. आशा लकड़ा और विधायक सीपी सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की यह शोभायात्रा पूर्ण सद्भाव और पारंपरिक भव्यता के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने सनातनी समाज से आह्वान किया कि रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ तपोवन मंदिर पहुंचकर पूजनोत्सव में शामिल हों। मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने महाष्टमी की झांकी और नव...