भव्यता के साथ आरडी एंड डीजे कॉलेज का मना स्थापना दिवस,
मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर स्थित ऐतिहासिक आरडी एंड डीजे कॉलेज ने शुक्रवार को अपना 128वां स्थापना दिवस पूरी भव्यता के साथ गरिमामय माहौल में मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह शिक्षा, समृद्ध परंपरा और सामाजिक सरोकारों के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जिसमें संस्थान की गौरवशाली विरासत, वर्तमान शैक्षणिक प्रतिबद्धता और भविष्य की दिशा पर गंभीरता से विचार किया गया। समारोह में एक ओर जहां शिक्षाविदों और अतिथियों ने कॉलेज के ऐतिहासिक योगदान और विकास पर जोर दिया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके साथ ही स्मारिका अनन्तायन एवं गीत संग्रह कवि कर्म आग पर चलना है का लोकार्पण ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।प्राचार्य प्रो. विजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि पद्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.