रामगढ़, मार्च 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र में रामनवमी महोत्सव शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन की ओर से पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप 22 अखाड़ों ने विधिवत लाइसेंस के तहत अपनी-अपनी शोभायात्रा निकाली। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। महोत्सव के तहत बजरंग क्लब गोलपार, थाना चौक, झंडा चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, काली मंदिर, पवनपुत्र समिति, रामगढ़ युवा संघ, उत्थान समिति कोयरीटोला, कृष्णापुरी एवं नईसराय स्थित बजरंगबली मंदिर में निर्मित स्थायी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इन झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत ...