अलीगढ़, जून 14 -- एक वर्ष पूर्व बीडीओ के आदेश पर भी नहीं जागा पंचायत विभाग n ​सैकडों लोग और स्कूल के बच्चे इसी दलदल से गुजरने को मजबूर

जलभराव की समस्या ​n सचिव ​बोले - 'मुझे ड्यूटी टाइम में फोन करें, यह मेरा समय नहीं' ​बरला, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम भवीगढ़ में ग्रामीण पिछले काफी समय से जलभराव और कच्चे रास्ते पर फैली गहरे कीचड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों का घरों से निकलना दूभर हो गया है और गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन और पंचायत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

निर्माण का आदेश एक वर्ष पूर्व मिला था निर्माण का आदेश, फाइल दबी: ​ग्रामीणों ने बताया कि भवीगढ़ में होतीलाल के घर से लेकर नसीम अहमद के घर तक का मुख्य रास्ता पूरी तरह बदहाल है। जल...