हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि मूल्य के रक्षक की जरूरत हम सबके सामने है। आज चारित्रिक पतन है जो भोगवाद की तरफ जा रहा है। हमें उत्थान के मार्ग पर चलने के लिए ऊर्जा और आशीर्वाद दोनों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति को देवता मानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विधर्मी जबरन धर्मांतरण करा रहे हैं। ताकत के बल पर पूरे विश्व मे एकाधिकार जमाने की होड़ चल रही है। ऐसे में हमे हिंदुत्व की रक्षा के लिए संस्कार,पर्यावरण व कुटुंब प्रबोधन का चिंतन जन जन तक ले जाना होगा। यह बातें उन्होंने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत कनखल स्थित कपिल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.