बिजनौर, मार्च 31 -- नजीबाबाद। ग्राम तातारपुर लालू में साहूजैन कालजे एनएसएस का चतुर्थ एक दिवसीय विशेष शिविर अल्प बचत दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें छात्राओं को अल्प बचत के महत्व के बारे में जागरूक किया। साहू जैन महाविद्यालय, नजीबाबाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज बाई यादव के निर्देशन मे ग्राम तातारपुर लालू में चतुर्थ एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। अल्प बचत दिवस के रूप में मनाते हुए शिविर में प्राचार्य प्रो. बलराम सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी बचतें भविष्य मे बड़ी आर्थिक मजबूती का आधार बनती हैं। प्रो. रीना, डॉ. अनिल राजपूत तथा डॉ. मोनिका सागर ने स्वयंसेविकाओं को बचत के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा बचत करें, सुरक्षित भविष्य बनाएं जैसे नारे लगाते हुए एक जागरूकता रैली भी निकाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...