आजमगढ़, जुलाई 12 -- आजमगढ़,संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में 12 जुलाई से 14 जुलाई तक तीन दिवसीय 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का आयोजन किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण और जनसामान्य में पौधरोपण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। यह भी पढ़ें- मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर : आजाद वीर

हिंदी हिन्दुस्तान...