प्रयागराज, अगस्त 24 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में 'रोजगार एवं उद्यमिता : भविष्य के लिए तैयार कौशल का निर्माण' विषय पर दो दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यक्रम शुरू हुआ। कुलपति प्रो. बृज बिहारी तिवारी ने कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल और निरंतर सीखने की क्षमता जरूरी है। प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी ने विद्यार्थियों को रोजगार पाने के बजाय रोजगार सृजित करने की सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव एसएस मिश्र ने नेतृत्व, संवाद, समस्या समाधान, नवाचार और तकनीकी दक्षता को जरूरी बताया। बीएचयू के प्लेसमेंट समन्वयक प्रो. अमित गौतम ने भी विद्यार्थियों को बदलते रोजगार अवसरों और कौशल विकास के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...