भविष्य की शिक्षा में एआई और डिजिटल समावेशन अहम
देहरादून, मई 30 -- पौड़ी। शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) व उभरती प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधार्थियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एआई, डिजिटल नवाचार और समावेशी शिक्षण की संभावनाओं पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में एआई आधारित शिक्षण और डिजिटल समावेशन भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। सम्मेलन का आयोजन एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता विभाग व छबी विश्व फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.