भविष्य की महत्वपूर्ण तकनीक है क्वांटम कंप्यूटिंग
कानपुर, जून 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज की ओर से आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम फंडामेंटल्स ऑफ क्वांटम कम्प्यूटिंग के दूसरे दिन डॉ. अंजू दीक्षित ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग भविष्य की एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जो विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। आईआईएसईआर भोपाल के डॉ. अंकुर रैना ने क्वांटम सर्किट, गेट्स और एल्गोरिद्म पर जानकारी दी। उन्होंने क्यूबिट और क्वांटम गेट्स की कार्यप्रणाली को सरल उदाहरणों से समझाया। हर्ष गुप्ता ने क्वांटम कम्प्यूटिंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों और क्वांटम प्रोग्रामिंग की मूल अवधारणाओं पर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विषयगत दक्षता संग यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू का पाठ पढ़ेंगे शिक्षक
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.