भविष्य की जरूरत है क्लाउड कंप्यूटिंग
कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। एक्सिस कॉलेज में क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही कंपनी एटोस की मदद से एक विशेष तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ। इसमें बीटेक के कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सूचना प्रौद्योगिकी के 100 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों को क्लाउड आर्किटेक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, नेटवर्किंग, सुरक्षा, वर्चुलाइजेशन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। चेयरमैन राज कुशवाहा ने कहा कि अब शिक्षा के साथ अत्याधुनिक तकनीक को सीखना जरूरी है। कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष मलिक ने कहा कि तकनीकी ज्ञान को अनुकूलशीलता, नवाचार और कौशल विकास के साथ जोड़ा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.