कानपुर, मई 15 -- कानपुर देहात। अकबरपुर के सरला द्विवेदी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार सुबह पहुंचे सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कॉलेज के ला विंग में तैयार मूट कोर्ट और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने व्यवस्थाओं में बड़े परिवर्तन किए हैं। भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार छात्र-छात्राओं को तैयार किया जा रहा है। सरला द्विवेदी डिग्री कॉलेज पहुंचने पर यहां के निदेशक डा. विवेक द्विवेदी, प्रबंधक अनिल शुक्ल, ईशानी द्विवेदी आदि ने उनका बुके देकर स्वागत किया। कॉलेज में लॉ छात्रों के लिए बने मूट कोर्ट के अलावा उन्होंने कॉलेज की लाइब्रेरी व वाचनालय का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शोभित यूनिवर्सिटी स्थापित कर रही नए आयाम, तैयार हो रहे भविष्य के पेशेवर इसके बाद मीडिया से बात...