जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- एक्सएलआरआई के सेंटर फॉर एचआरडी ने फ्यूचर ऑफ वर्क एंड ऑर्गेनाइजेशनल रेडिनेस पर व्हाइट पेपर यानी श्वेत पत्र जारी किया है। बदलते दौर में कार्य संस्कृति और तकनीक पर आधारित इस अध्ययन में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जो यह बताते हैं कि भारत की अधिकांश कॉरपोरेट कंपनियां भविष्य की बड़ी तकनीकी चुनौतियों और बदलावों का सामना करने के लिए अब भी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। इस रिपोर्ट को बिजनेस लीडर्स और सीएचआरओ के लिए एक बड़ी वेक-अप कॉल माना जा रहा है। अध्ययन के मुख्य आंकड़ों के अनुसार, संगठनों की समग्र तत्परता (ऑर्गेनाइजेशनल रेडिनेस) का स्कोर पांच में से 3.68 दर्ज किया गया है और फ्यूचर ऑफ वर्क रेडिनेस इंडेक्स 67.0 अंक पर रहा है। यह स्कोर एक सामान्य प्रगति का संकेत देता है, लेकिन इसका सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि सर्वेक्षण में शा...