गोड्डा, सितम्बर 9 -- शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की रचनात्मकता, नवाचार और प्रभावी शिक्षण प्रयासों को मंच प्रदान करने वाले 'भविष्य का शिक्षक' राष्ट्रीय अभियान में गोड्डा जिले के शिक्षक रीतेश रंजन के वीडियो को भी शामिल किया गया है।रीतेश रंजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्हा, अंचल महागामा, जिला गोड्डा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं विद्यार्थियों के सीखने को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहते हैं।अभियान में अपने वीडियो को शामिल किए जाने पर रीतेश रंजन ने कन्वेजीनियस एवं 'भविष्य का शिक्षक' की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कार्यों एवं नवाचारों को इस प्रकार के मंच पर पहचान मिलना निश्चित रूप से शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित ...