मुंगेर, अगस्त 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ई. रोहित मणि भूषण ने युवाओं से अधिक-से-अधिक संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, भविष्य कांग्रेस का है और देश की राजनीति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। श्री भूषण बताया कि, मुंगेर जिले में अब तक दो हजार से अधिक युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। यह संगठन के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने युवा कांग्रेस के साथियों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने युवाओं से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने तथा बिहार में युवा नेतृत्व को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...