बरेली, दिसम्बर 19 -- इज्जतनगर के चावड़ गांव की सास-बहू समेत तीन महिलाओं की भवाली में हुए हादसे में हो गई थी मौत पोस्टमार्टम के लिए देर रात शव बरेली लाया गया, सुबह गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। भवाली में हुए दर्दनाक हादसे में इज्जतनगर के चावड़ गांव की सास-बहू और बहू की बहन की मौत के दूसरे दिन गांव का माहौल गमगीन रहा। भवाली में पोस्टमार्टम के बाद शव देर रात बरेली लाया गया। शव देखते ही परिवार के लोग और रिश्तेदार बिलख पड़े। सुबह सास-बहू के शव का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि तीसरी युवती का शव लेकर घरवाले पीलीभीत चले गए। चावड़ गांव के राहुल पटेल का परिवार बीते गुरुवार को अपनी गाड़ी से कैंची धाम दर्शन करने जा रहा था। साथ में बहन-बहनोई और साली भी थी। सुबह भवाली में हुए हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल...