नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में चर्चा एवं विवादों के केंद्र बने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने गिरफ्तारी की आशंका के चलते जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। मामले में आज यानि शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत में सुनवाई होगी। सबसे पहले याचिका की पोषणीयता पर विचार किया जाएगा, जिसके बाद यह तय होगा कि प्रकरण अग्रिम जमानत की श्रेणी में सुनवाई योग्य है या नहीं।जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक छात्रा की शिकायत के आधार पर मल्लीताल कोतवाली में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार को पुलिस उन्हें भवाली स्थित उनके निजी आवास से पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। करीब 23 घंटे तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़...