नैनीताल, मई 26 -- संवाददाता, नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत में मंगलवार को भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 मई की तिथि नियत की है।जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक छात्रा की शिकायत के आधार पर मल्लीताल कोतवाली में नरेश पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के तहत बीते मंगलवार को पुलिस उन्हें भवाली स्थित उनके निजी आवास से पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर गई। करीब 23 घंटे तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने नरेश पांडे के दोनों मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया का नहीं करोगे इस्तेमाल; ऑनलाइन स्टॉकिंग के आरोपी को कोर्ट ने क्यों दी जमानत इधर, नरेश पांडे ने जिला एवं सत...