नैनीताल, दिसम्बर 13 -- भवाली। रामगढ़ रोड पर लगातार बढ़ते यातायात और तेज रफ़्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने रामगढ़ रोड में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई है। व्यापारी रितेश भट्ट ने कहा कि सड़क के किनारे स्कूल, दुकानें और आवासीय क्षेत्रों की मौजूदगी के बावजूद कई वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे है। कहा कि शनिवार शाम दो स्कूटी गिर गई। जिससे दोनों सवार चोटिल हो गए थे। जिन्हें सीएचसी भेजा गया। वहीं बीते कुछ दिनों में कुछ बच्चे और बुजुर्ग सड़क पार करते समय चोटिल हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द उचित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों को सुरक्षित आवाजाही मिल सके। कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे ...