नैनीताल, मार्च 1 -- भवाली। नगर में होली, रमजान और ईद शांतिपूर्वक मनाने के उद्देश्य से रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक संचार रेबाधर मठपाल, सीओ रविकांत सेमवाल सहित पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग डालने, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और प्रमुख क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। बैठक में नगर की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने को कहा। बैठक में कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा, एसएसआई आसिफ खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे, कंचन साह, मनोज तिवारी, नंद किशो...