नैनीताल, अप्रैल 26 -- भवाली, संवाददाता। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नगर में रविवार को रिवाइज इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य ने रिबन काटकर संस्थान का शुभारंभ किया।कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है। ऐसे में युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। संस्थान के संस्थापक ऋषि सिंह और रोहित कुमार ने बताया कि रिवाइज इंस्टिट्यूट का उद्देश्य विशेष रूप से नॉन-टेक्निकल पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को एआई, डेटा साइंस और आधुनिक तकनीकी कौशल में प्रशिक्षित करना है, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि संस्थान में पायथन, डेटा साइंस और एआई टूल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे छात्र इन तकनीकों का वास्तविक जीव...