नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सचिव पारुल थपलियाल, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट और औषधि निरीक्षक नैनीताल अर्चना आदि ने शुक्रवार को भवाली में नौ मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दवाइयों की जांच की गई। चार मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी तिथि की दवाइयां मिलने पर चार दिन के भीतर संबंधितों से स्पष्टीकरण पेश करने को कहा गया है। एक मेडिकल स्टोर का क्रय - विक्रय रोक लगा दी गई है। साथ ही मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो बनाने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव और साफ-सफाई बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता आदि के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...