नैनीताल, मार्च 28 -- भवाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन आज 29 मार्च और 30 मार्च को भवाली स्थित माउंट वैली यूनिवर्सिटी तिरछाखेत में किया जाएगा। कार्यशाला में मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं सिद्धांतों से जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...