नैनीताल, अप्रैल 29 -- भवाली। महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के विधेयक के संसद में पारित न हो पाने के विरोध में बुधवार को भवाली मुख्य चौराहे पर भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बाधा डालने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में मंडल महामंत्री महिला मोर्चा वर्षा आर्या, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, अमित पांडे, वर्षा, रिया, रजनी रावत, रेशमा, जावेद, नीमा, संजय वर्मा, लवेंद्र क्वीरा, मो. जावेद, सुमित पांडे, वैभव आनंद, भगवती सुयाल मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- महिला मोर्चा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.