नैनीताल, फरवरी 10 -- भवाली, संवाददाता। नगर की नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। बीते दिनों भाजपाइयों ने पालिका से कमेटी बनाकर रेहड़ टमट्यूड़ा क्षेत्र में जांच की मांग की थी। इधर, मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे और समाजसेवी शीलू कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पालिका दफ्तार घेराव कर भाजपाइयों के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही उन्होंने आम लोगों को नोटिस जारी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को भाजपाइयों ने नगर पालिका से टीम गठित कर रेहड़ टमट्यूड़ा क्षेत्र का सर्वे करने की मांग की गई थी। कहा कि था क्षेत्र में बाहरी लोग लंबे समय से बगैर सत्यापन रह रहे हैं। जिसके बाद पालिका ने सर्वे के आदेश दिए थे। मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे, समाजसेवी शीलू कुमार ...