नैनीताल, मार्च 3 -- भवाली। होली के पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को भवाली पुलिस ने कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने जनता से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कोतवाल मेहरा ने चेतावनी दी कि हुड़दंग करने, नशे में वाहन चलाने या जबरन रंग डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सोशल मीडिया की भी विशेष निगरानी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...