भवाली में पालिका ने नाले के ऊपर से हटाया अतिक्रमण
नैनीताल, मई 17 -- भवाली। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को पालिका की टीम ने रामगढ़ रोड क्षेत्र में नाले के ऊपर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, कि रामगढ़ रोड के पास नाले के ऊपर अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान जल निकासी बाधित होने और क्षेत्र में जलभराव की संभावना थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.