नैनीताल, मई 17 -- भवाली। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भवाली सेनेटोरियम एवं भीमताल शटल सेवा पार्किंग का रविवार को एआरटीओ जितेंद कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं समेत बाहर से आए वाहन चालकों व शटल सेवा वाहन स्वामियों-चालकों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। पुलिस ने पार्किंग क्षेत्र में 36 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...