नैनीताल, मार्च 1 -- भवाली। नगर के प्राचीन देवी मंदिर में पारंपरिक बैठकी होली का आयोजन किया। होल्यारों ने ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की संगत पर राग-रागिनियों से सजी होली प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शृंगार और भक्ति रस से ओतप्रोत गीतों पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग झूमते नजर आए। कार्यक्रम में कुमाउनी सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली। अंत में एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। यहां मनीष साह, मनोज तिवारी, प्रशांत जोशी, प्रकाश आर्या, कंचन साह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...