नैनीताल, जून 22 -- भवाली, संवाददाता। पर्यटन सीजन और कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के चलते भवाली में सोमवार को भी जाम की समस्या बनी रही। रानीखेत रोड पर दिनभर रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही होती रही, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सोमवार देर शाम तक कैंची धाम में करीब 26 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण भवाली-कैंची मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे कई स्थानों पर यातायात धीमी गति से चलता रहा। जाम का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिला। कई बच्चों को स्कूल पहुंचने और घर लौटने में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय लग गया। वहीं बाजार क्षेत्र में भी जाम के कारण व्यापारियों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियो...