नैनीताल, जून 27 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने को सेनिटोरियम क्षेत्र से संचालित की जा रही शटल टैक्सी व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। शनिवार को भवाली चौराहे पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ा।कैंची धाम में यातायात दबाव कम करने के लिए प्रशासन की ओर से सेनिटोरियम से कैंची धाम तक 100 से अधिक टैक्सी वाहनों को शटल सेवा में लगाया गया है। इसके चलते भवाली से नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को नियमित टैक्सी वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- भवाली में टैक्सियों के इंतजार में धूप में तपे लोग शुक्रवार को भवाली चौराहे पर बड़ी संख्या में यात्री वाहन के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। नैनीताल जा रहे रोहित, अमित, ...