भवाली में टैंक सफाई के चलते चार को ठप रहेगी पेयजल आपूर्ति
नैनीताल, जुलाई 1 -- भवाली। मुख्य पेयजल टैंक की सफाई कार्य के चलते 4 जुलाई को टैंक से आपूर्ति नहीं होगी। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि बरसात से पहले टैंक की सफाई की जा रही है। इसके चलते पूरे नगर क्षेत्र में 4 जुलाई को पानी की सप्लाई नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने को 3 जुलाई को ही जरूरत के अनुसार पानी भंडारण कर लें। विभाग की ओर से 5 जुलाई की सुबह से आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने को साल में दो बार टैंकों की सफाई की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.