नैनीताल, मई 26 -- भवाली, संवाददाता। श्यामखेत कहलक्वीरा क्षेत्र के जंगलों में अराजकतत्वों के आग लगाने का मामला सामने आया है। जंगल में धुआं और आग की लपटें उठती देख लोगों ने 112 पर सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक जंगल में आग लगाकर मौके से भाग रहे हैं।सूचना पर वन विभाग की वन आरक्षी शांति जोशी, सुंदर और गोपाल पंत मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने लोगों की मदद से संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि युवकों की लापरवाही के कारण जंगल में आग फैल गई, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा। वहीं युवकों ने आग लगाने के आरोप को नकार दिया। यह भी पढ़ें- भवाली में जंगल में आग लगाने के आरोप में युवकों का चालान काटा पुलिस ने युवकों का चालान कर कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया। लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी के बीच ...