नैनीताल, मार्च 23 -- भवाली, संवाददाता। नगर में सोमवार को गैस सिलेंडर वितरण के दौरान अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। ठेकेदार की ओर से पालिका मैदान में सिलेंडर बांटे गए, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए।सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार उपभोक्ताओं और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच कहासुनी की स्थिति भी बन गई। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण की नियमित और व्यवस्थित व्यवस्था न होने के कारण हर बार इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण की उचित और सुनियोजित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.