नैनीताल, जुलाई 21 -- भवाली, संवाददाता। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी भवाली ने नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में भवाली चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ता भवाली चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना बेहद निंदनीय है। आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई ने लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या कहा कि शि...