नैनीताल, अप्रैल 26 -- भवाली। उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन शाखा भवाली डिपो का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया मुकेश कुमार वर्मा की देखरेख में आयोजित की गई, जबकि चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी अजय कुमार शर्मा ने निभाई। चुनाव में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें हेम चन्द्र बेलवाल को अध्यक्ष तथा श्रीमती बिमला देवी को मंत्री चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद डिपो कर्मचारियों एवं यूनियन सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, हितों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- बरेली, रुहेलखंड डिपो शाखाओं के चुने गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.