नैनीताल, दिसम्बर 29 -- भवाली। हल्द्वानी स्थित मेहरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 19वीं यूनिवर्सल चैलेंजर प्रतियोगिता में भवाली के रेहड़ निवासी भुविक भट्ट ने स्वर्ण पदक जीता। भुविक की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता यतेंद्र भट्ट ने बताया कि भुविक ने बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता पर खेल प्रेमियों, स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...