नैनीताल, मार्च 8 -- भवाली, संवाददाता। भीमताल रोड स्थित नैनीबैंड क्षेत्र में शनिवार शाम एक घर की छत पर अचानक सूखा चीड़ का पेड़ गिरने से अफरा तफरी मच गई। जिससे घर को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।मकान मालिक जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि चीड़ का पेड़ लंबे समय से सूखा खड़ा था, जिसके गिरने का खतरा बना था। जिसकी लिखित सूचना कई बार वन विभाग को दी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को अचानक पेड़ घर की छत पर गिर गया, जिससे छत में दरार आ गई और घर के पास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि घटना के समय घर के अंदर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि विभाग को जल्द नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देना चाहिए। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि घटना की ...