भवानीपुर सीएचसी को मिला फ्रीजर आरओ, अब तक नहीं हुआ इनस्टॉल
पूर्णिया, मई 9 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कन्नौजिया के आदेश के बावजूद भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक फ्रीजर आरओ नहीं लगाया जा सका है। कई दिन पहले ही विभाग द्वारा फ्रीजर आरओ सीएचसी भवानीपुर भेज दिया गया था। मुख्यालय से फ्रीजर आरओ उपलब्ध कराए जाने के बावजूद इसे स्थापित नहीं किए जाने से अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पेयजल नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
फ्रीजर आरओ लगाने की प्रक्रिया सीएचसी के लेखापाल सह प्रभारी बीएचएम राहुल वर्मा ने बताया कि फ्रीजर आरओ लगाने को लेकर मैकेनिक से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएचसी में दोनों फ्रीजर आरओ को लगवा दिया जाएगा। गौरतलब हो कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.