पूर्णिया, जनवरी 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। लाखों रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर का मुख्य भवन आज बदहाली का शिकार होता जा रहा है। भवन की छत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि इस सर्दी में भी कई कमरों में लगातार पानी टपकता रहता है। ऐसे हालात में डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भय के साये में कार्य करने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2015-16 में लाखों की लागत से सीएचसी भवानीपुर का भवन तैयार किया गया था। दस वर्ष पहले सीएचसी भवानीपुर का निर्माण भारी भरकम राशि खर्च कर किया गया था। लेकिन निर्माण के महज कुछ वर्षों बाद ही सीएचसी भवन की छत कमजोर पड़ गई जो अब गंभीर खतरे का कारण बन चुकी है। छत से टपकते पानी के कारण अस्पताल में लगे कीमती मेडिकल उपकरण लगातार खराब हो रहे हैं, जिससे इलाज व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.