भवानीपुर में फिर फैलने लगा अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों व जांच घरों का जाल
पूर्णिया, जून 23 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर मुख्य बाजार में एक बार फिर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों, जांच घरों और फर्जी क्लीनिकों व नर्सिंग होम का जाल तेजी से फैलने लगा है। प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई एक दिवसीय जांच और सीमित कार्रवाई के बाद इन संस्थानों के दोबारा बेखौफ संचालन को लेकर लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। प्रशासनिक जांच की भनक मिलते ही अधिकांश अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक अपनी मशीनें हटाकर फरार हो गए थे। हालांकि जांच अभियान समाप्त होते ही लगभग सभी संचालकों ने फिर से मशीनें स्थापित कर अपने केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को इन संस्थानों की जांच का दायित्व सौंपा गया है, उसी सीएचसी के आसपास कई अल्ट्रासाउंड सेंटर खुलेआम संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.