पूर्णिया, मई 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों फर्जी केवाला के जरिए जमीन की खरीद-बिक्री का अवैध खेल तेजी से फैलता जा रहा है। इस गोरखधंधे के कारण जमीन विवाद के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे क्षेत्र में तनाव और आपराधिक घटनाओं की आशंका भी गहरा गयी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संगठित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद-बिक्री करायी जा रही है, जिससे वास्तविक जमीन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन माफिया एवं ब्रोकर भोले-भाले लोगों के नाम पर दूसरे की जमीन का फर्जी केवाला तैयार करा देते हैं। इसके बाद उसी कागजात के आधार पर जमीन का एग्रीमेंट कराकर विवाद को हवा दी जाती है। कई मामलों में यह विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच चुका है。 यह भी पढ़ें- गलत पहच...