गंगापार, मार्च 9 -- क्षेत्र के भवानीपुर स्थित पंचायत भवन में पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सामाजिक कार्यकर्ता अमित पाण्डेय रफ्तार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत युवा टीम मांडा द्वारा आयोजित किया गया। कैंप में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा बाल सेवा योजना पेंशन से संबंधित मामलों की जांच की गई। इस दौरान 25 लोगों की पेंशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जबकि 50 लोगों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने की सलाह दी गई। जिन लोगों के पास जरूरी कागजात नहीं हैं, उनके दस्तावेज बनवाने में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...