पूर्णिया, अप्रैल 2 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने मंगलवार कीशाम भवानीपुर बाजार पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार सहित बड़ी संख्या में बाजारवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। लोगों ने मुख्य रूप से बाजार में जलजमाव की समस्या को प्रमुख बताया और कहा कि हर वर्ष बरसात के दौरान स्थिति बेहद दयनीय हो जाती है, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल की व्यवस्था नहीं होने से भी लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि मुख्य बाजार में जल निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य आगामी बरसात से पहले ही पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.