पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- भवानीपुर ने पोठिया को 39 रन से दी शिकस्त बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बीकोठी प्रखंड के बालुटोला गांव में शनिवार को सत्यम राजपूत मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज धूमधाम से किया गया। रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार सिंह, ठाढ़ी पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह, वार्ड सदस्य चंद्रहास सिंह एवं समाजसेवी पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद स्व. सत्यम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे समाज में एकता और आपसी सद्भाव भी मजबूत होता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। इसके बाद कटिहार की पोठिया और भवानीपुर टीम के बीच खेले गए उद्घाटन मुकाबल...