दरभंगा, जून 10 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गत आठ जून की रात संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। उसकी लाश पुलिस के पहुंचने से पहले ही जला दी गई। इस मामले में सिंहवाड़ा पुलिस मृतका के पति एवं सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका अजय चौपाल की 26 वर्षीया पत्नी संगीता कुमारी बताई गई है। बताया गया है कि रात में ही महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस मृतका के पति अजय चौपाल और सास सोनी देवी से जानकारी ले रही है। मृतका की नौ वर्षीया पुत्री रौशनी कुमारी ने बताया कि सोमवार की शाम उसके माता-पित...